तीन करोड़ की कांवड़ में क्या है खास? जानिये, इस खबर में

डीजे की ऊंचाई और चौड़ाई अधिक होने के कारण यह बहादराबाद टोल प्लाजा पर फंस गयी थी।

107

उत्तर प्रदेश के बागपत से आई एक कांवड़ ने सबकाे अपनी ओर आकर्षित कर लिया। ये शानदार और आकर्षक कांवड़ पर लाख-लाख दो नहीं बल्कि तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस कांवड़ यात्रा में डीजे के साथ 200 से अधिक कांवड़िये नाचते गाते चल रहे हैं।

इस यात्रा में तरह-तरह की कांवड़ों और भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जैसे ही कांवड़ का डीजे सिस्टम हरिद्वार शहर में दाखिल हुआ, वैसे ही ये बहादराबाद टोल प्लाजा पर फंस गया। इसके बाद कांवड़ियों ने इसे खोलकर अलग किया, जिसके बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई।

ये भी पढ़ें – मंत्री रविंद्र जायसवाल ने रेलवे अधिकारियों से की बात, दी ये सलाह

200 से अधिक कांवड़ियों का जत्था
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से आए कांवड़िये बड़े-बड़े साउंड बाक्सों और खूबसूरत लाइटों के साथ भोले के गानों पर थिरकते चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस डीजे को बनाने में तीन करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हुआ है। इस डीजे के साथ 200 से अधिक कांवड़िये साथ चल रहे हैं। ऊंचाई और चौड़ाई अधिक होने के कारण यह बहादराबाद टोल प्लाजा पर फंस गयी थी। इसकी वजह से ये सभी कांवड़िये एक दिन बाद हरिद्वार में दाखिल हुए।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.