पुलिसकर्मियों की छुट्टी की समस्या का निकला समाधान, अब करना होगा केवल यह काम

पुलिकर्मियों की छुट्टी देश के अधिकांश राज्यों मे बड़ी समस्या है। लेकिन अब उनकी इस समस्या का समाधान तलाश लिया गया है।

124

अब उत्तराखंड पुलिस कर्मियों को एक व्हाट्सएप अर्जी पर छुट्टी मिलेगी। इससे पुलिस कर्मियों को अनावश्यक पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने पुलिस वेलफेयर के तहत नई व्यवस्था शुरू की है। जिसके तहत सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने सभी जनपद प्रभारियों और सेनानायकों को इस व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्देशित किया है।

ये भी पढ़ें – 2 अप्रैल को रचा जाएगा नया इतिहास, भारत-नेपाल के बीच सदियों पुराना रिश्ता और होगा प्रगाढ़

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कभी-कभी समय के अभाव के कारण पुलिसकर्मियों का अवकाश समय से स्वीकृत नहीं हो पाता है, जिसके कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब पुलिसकर्मी को इमरजेसी में छुट्टी चाहिए और उसके पास इतना भी टाइम नहीं है कि वह अपने उच्चाधिकारियों के पास जाकर छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दे सकें, तो वह अपने उच्चाधिकारियों को व्हाट्सएप पर छुट्टी का प्रार्थना पत्र भेज कर अपनी समस्या बात सकते हैं। उच्चाधिकारी आवेदनपत्र पर अवकाश की स्वीकृति प्रदान करते हुए सम्बन्धित कर्मी को अवगत भी कराएंगे।इस नई व्यवस्था से पुलिस कर्मियों को आवश्यकता पड़ने पर वाट्सएप के जरिए आकस्मिक अवकाश मिल जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.