पश्चिम रेलवे से बाहर गांव जाने की योजना है? ट्रेनों से संबंधित ये जानकारी अवश्य पढ़ें

श्री वैष्णो देवी के लिए यात्रा करनेवाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है।

113

रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा चार जोड़ी ट्रेनों में अन्य कोचों के अलावा अतिरिक्त एसी फर्स्ट क्लास कोच जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही इन ट्रेनों की संरचना में भी परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें – #SewaforUkrain यूक्रेन में बमों के बीच हिंदू संगठन की सेवा… जानिये भारतवंशियों का वह साहसपूर्ण कार्य जिससे घर लौटे हजारो विदेशी

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार,

  • ट्रेन संख्या 12471/12472 बांद्रा टर्मिनस – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस में एक एसी फर्स्ट क्लास, एक एसी 3 टियर और दो जनरल सेकेंड क्लास कोच जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस से 8 जुलाई 2022 से तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 6 जुलाई, 2022 से जोड़े जाएंगे।
  • ट्रेन संख्या 12473/12474 गांधीधाम – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सर्वोदय एक्सप्रेस में एक एसी फर्स्ट क्लास, एक एसी 3 टियर और दो जनरल सेकेंड क्लास कोच जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त कोच गांधीधाम से 9 जुलाई 2022 से तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 7 जुलाई 2022 से जोड़े जाएंगे।
  • ट्रेन संख्या 12475/12476 हापा – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक एसी फर्स्ट क्लास, एक एसी 3 टियर और दो जनरल सेकंड क्लास कोच जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त कोच हापा से 12 जुलाई, 2022 से तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 11 जुलाई, 2022 से जोड़े जाएंगे।
  • ट्रेन संख्या 12477/12478 जामनगर – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक एसी फर्स्ट क्लास, एक एसी 3 टियर कोच और दो जनरल सेकेंड क्लास कोच जोड़े जाएंगे। ये अतिरिक्त कोच जामनगर से 13 जुलाई, 2022 से तथा श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 10 जुलाई 2022 से जोड़े जाएंगे।

ट्रेन संख्या 12471, 12473, 12475 एवं 12477 के एसी फर्स्ट क्लास की बुकिंग 20 मार्च 2022 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.