ट्रेन से सफर करना होगा आसान, इन 56 ट्रेनों में जोड़े जाएंगे अतिरिक्त कोच, देखें- पूरी सूची

यात्रियों की सुविधा के लिए 28 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

100

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए 28 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण नीचे दिया जा रहा है।

ट्रेन संख्या 12927/12928 दादर-एकता नगर-दादर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच दादर (प्रतिदिन) से आज से 31 मई 2022 तक और एकता नगर (प्रतिदिन) से 2 अप्रैल 2022 से 1 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12961/12962 मुंबई सेंट्रल-इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच मुंबई सेंट्रल (प्रतिदिन) से 3 अप्रैल 2022 से 2 जून 2022 तक और इंदौर (प्रतिदिन) से 4 अप्रैल 2022 से 3 जून, 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22945/22946 मुंबई सेंट्रल-ओखा-मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच मुंबई सेंट्रल (प्रतिदिन) से आज से 31 मई 2022 तक और ओखा (प्रतिदिन) से 4 अप्रैल 2022 से 3 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा।

ट्रेन संख्या 19252/19251 ओखा-सोमनाथ-ओखा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच ओखा (प्रतिदिन) से 2 अप्रैल 2022 से 1 जून 2022 तक और सोमनाथ (प्रतिदिन) से 3 अप्रैल 2022 से 2 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12919/12920 डॉ. अम्बेडकर नगर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-डॉ. अम्बेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच डॉ. अम्बेडकर नगर (प्रतिदिन) से 1 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (प्रतिदिन) से 3 अप्रैल 2022 से 2 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22944/22943 इंदौर-दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच इंदौर (प्रतिदिन) से 1 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक और दौंड (प्रतिदिन) से 2 अप्रैल 2022 से 1 जून, 2022 तक जोड़ा जायेगा।

ट्रेन संख्या 19165/19166 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच अहमदाबाद (बुध, शुक्र, रवि) से आज से 29 मई 2022 तक और दरभंगा (सोम, बुध, शनि) से 4 अप्रैल 2022 से 1 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19167/19168 अहमदाबाद-भुसावल-अहमदाबाद एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 2 टियर डिब्बा जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच अहमदाबाद (सोम, मंगल, गुरु, शनि) से 2 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक और भुसावल (मंगल, गुरु, शुक्र, रवि) से 5 अप्रैल 2022 से 3 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22956/22955 भुज-बांद्रा टर्मिनस-भुज एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच भुज (प्रतिदिन) से आज से 31 मई 2022 तक और बांद्रा टर्मिनस (प्रतिदिन) से 2 अप्रैल 2022 से 1 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा।

ट्रेन संख्या 20947/20950 अहमदाबाद-एकता नगर-अहमदाबाद जन शताब्दी एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच जोड़े जायेंगे। यह अतिरिक्त कोच अहमदाबाद (प्रतिदिन) से आज से 31 मई 2022 तक और एकता नगर (प्रतिदिन) से आज से 31 मई 2022 तक जोड़े जायेंगे। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22965/22966 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस (शुक्रवार) से आज से 27 मई 2022 तक और भगत की कोठी (शनिवार) से 2 अप्रैल 2022 से 28 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22903/22904 बांद्रा टर्मिनस-भुज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस (बुध, शुक्र, रवि) से 3 अप्रैल 2022 से 29 मई 2022 तक और भुज (सोम, गुरु, शनि) से 4 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा।

ट्रेन संख्या 19091/19092 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी 3 टियर कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस (सोमवार) से 4 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक और गोरखपुर (मंगलवार) से 5 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09065/09066 सूरत-छपरा-सूरत क्लोन एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी 3 टियर कोच जोड़े जायेंगे। ये अतिरिक्त कोच सूरत (सोमवार) से 4 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक और छपरा (बुधवार) से 6 अप्रैल 2022 से 1 जून 2022 तक जोड़े जायेंगे। इसी तरह ट्रेन संख्या 19053/19054 सूरत-मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच सूरत (शुक्रवार) से आज से 27 मई 2022 तक और मुजफ्फरपुर (बुधवार) से 3 अप्रैल 2022 से 29 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा।

ट्रेन संख्या 12972/12971 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच भावनगर टर्मिनस (प्रतिदिन) से आज से 30 अप्रैल 2022 तक और बांद्रा टर्मिनस (प्रतिदिन) से 4 अप्रैल 2022 से 3 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19217/19218 बांद्रा टर्मिनस-वेरावल-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच बांद्रा टर्मिनस (प्रतिदिन) से 2 अप्रैल 2022 से 1 मई 2022 तक और वेरावल (प्रतिदिन) से 3 अप्रैल 2022 से 2 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22969/22970 ओखा-वाराणसी जंक्शन-ओखा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच ओखा (गुरुवार) से 7 अप्रैल 2022 से 26 मई 2022 तक और वाराणसी (शनिवार) से 9 अप्रैल 2022 से 28 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा।

ट्रेन संख्या 19573/19574 ओखा-जयपुर-ओखा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच ओखा (सोमवार) से 4 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक और जयपुर (मंगलवार) से 5 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22905/22906 ओखा-शालीमार-ओखा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच ओखा (रविवार) से 3 अप्रैल 2022 से 29 मई 2022 तक और शालीमार (मंगलवार) से 5 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 19269/19270 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर जंक्शन-पोरबंदर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच पोरबंदर (गुरुवार, शुक्रवार) से आज से 27 मई 2022 तक और मुजफ्फरपुर (रविवार, सोमवार) से 4 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा।

ट्रेन संख्या 20937/20938 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच पोरबंदर (मंगलवार, शनिवार) से 2 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक और दिल्ली सराय रोहिल्ला (सोमवार, गुरुवार) से 4 अप्रैल 2022 से 2 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12941/12942 भावनगर टर्मिनस-आसनसोल जंक्शन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच भावनगर टर्मिनस (मंगलवार) से 5 अप्रैल 2022 से 31 मई 2022 तक और आसनसोल (गुरुवार) से 7 अप्रैल 2022 से 2 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 22963/22964 भावनगर टर्मिनस-बांद्रा टर्मिनस-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच भावनगर टर्मिनस (रविवार) से 3 अप्रैल 2022 से 29 मई 2022 तक और बांद्रा टर्मिनस (गुरुवार) से 4 अप्रैल 2022 से 30 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा।

ट्रेन संख्या 19343 इंदौर-भंडारकुंड एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच इंदौर (प्रतिदिन) से आज से 31 मई 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 19344 छिंदवाड़ा जंक्शन-इंदौर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच छिंदवाड़ा (प्रतिदिन) से 2 अप्रैल 2022 से 1 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09589 बेतूल-छिंदवाड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच बेतूल (प्रतिदिन) से 2 अप्रैल 2022 से 1 जून, 2022 तक जोड़ा जायेगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09590 भंडारकुंड-बेतूल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा जायेगा। यह अतिरिक्त कोच भंडारकुंड (प्रतिदिन) से 2 अप्रैल 2022 से 1 जून 2022 तक जोड़ा जायेगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.