महिलाओं ने रोकी लोकल ट्रेन, ये रही वजह

मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनें आज सुबह से आधे से एक घंटे तक देरी से चल रही थीं। इससे परेशान महिला यात्रियों ने सुबह ही दिवा स्टेशन पर देरी से आई लोकल ट्रेन को रोक दिया। महिलाएं रेलवे ट्रेक पर उतर गईं।

189

मध्य रेलवे लोकल ट्रेन की लेटलतीफी से परेशान महिला यात्रियों ने बुधवार को दिवा स्टेशन पर लोकल ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाया और फिर से लोकल ट्रेन सेवा बहाल हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य रेलवे की लोकल ट्रेनें आज सुबह से आधे से एक घंटे तक देरी से चल रही थीं। इससे परेशान महिला यात्रियों ने सुबह ही दिवा स्टेशन पर देरी से आई लोकल ट्रेन को रोक दिया। महिलाएं रेलवे ट्रेक पर उतर गईं। इसकी जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिला यात्रियों को समझा कर ट्रेक से हटाया। जीआरपी पुलिस ने इस मामले में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें – हरियाणा: विधायक गोपाल कांडा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.