पश्चिम अफ्रीका में फंसे मजदूरों में से 10 की ‘इस’ दिन होगी वतन वापसी!

झारखंड से लगभग 33 मजदूर नियोक्ता और कांट्रैक्टर के माध्यम से माली स्थित शिकासो से बमाको के बीच विद्युतीकरण के कार्य के लिए गये थे, लेकिन मजदूरी नहीं मिलने से परेशान थे।

108

पश्चिम अफ्रीका स्थित माली में फंसे झारखंड के 10 मजदूर 15 फरवरी को रांची पहुंचेगे। इन मजदूरों में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के सुकर महतो, नंदलाल महतो, संदीप महतो, तिलक महतो, सुनील महतो, जिवाधन महतो, त्रिलोकी महतो, गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड के सहदेव महतो, सरिया प्रखंड के गोपाल, संतोष महतो शामिल हैं। सभी 15 फरवरी को दोपहर 12.45 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बाकी 10 मजदूर 19 फरवरी को वापस आएंगे।

मजदूरी नहीं मिलने के कारण फंस गए थे मजदूर
झारखंड से लगभग 33 मजदूर नियोक्ता और कांट्रैक्टर के माध्यम से माली स्थित शिकासो से बमाको के बीच विद्युतीकरण के कार्य के लिए गये थे, लेकिन मजदूरी नहीं मिलने से परेशान थे। इन्होंने प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली के माध्यम से वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार लगाई थी। पहले समूह में से छह मजदूर और दूसरे समूह में सात मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो चुकी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.