तिथि विशेष 25 सितंबरः NASA ने लॉन्च किया मार्स ऑर्बिटर, इन भारतीय विभूतियों का हुआ जन्म

प्रोफेसर धवन ने विक्रम साराभाई के बाद 1972 में इसरो प्रमुख का पद संभाला। उन्हें भारत में प्रायोगिक फ्लूड डायनमिक्स रिसर्च का पितामह माना जाता है। भारतीय उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र श्री हरिकोटा को अब प्रो. सतीश धवन स्पेस सेंटर के नाम से जाना जाता है।

181

देश-दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत और अमेरिका के लिए भी खास है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने 1992 में 25 सितंबर को ही मार्स ऑर्बिटर (Mars Orbiter) लॉन्च किया था। इस रोबोटिक स्पेस प्रोब का मिशन मार्स यानी मंगल ग्रह की छानबीन करना था। हालांकि, एक साल बाद इस मिशन से सभी तरह का कम्युनिकेशन खत्म हो गया। इस मिशन की नाकामी के बावजूद नासा ने मार्स ग्लोबल सर्वेयर (1996), फीनिक्स (2007) लॉन्च किए।

दीनदयाल उपाध्याय और सतीश धवन का जन्म
यह तारीख दो भारतीय महापुरुषों की जयंती के लिए भी जानी जाती है। यह हैं जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) और दूसरे हैं महान रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन (Satish Dhawan)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा जिले में हुआ था।

संघ ने कराया राजनीतिक प्रवेश
कॉलेज की पढ़ाई के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय 1937 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े। इस बीच श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने संघ की मदद से भारतीय जनसंघ बनाया तो संघ ने संगठन का काम देखने के लिए उपाध्याय को राजनीति में भेज दिया। 1967 में उपाध्याय ने पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर कामकाज संभाला। 11 फरवरी 1968 को रहस्यमय हालात में मुगलसराय रेलवे स्टेशन के पास वह मृत पाए गए।

भारत में प्रायोगिक फ्लूड डायनमिक्स रिसर्च के पितामह
दुनिया के दिग्गज अंतरिक्ष विशेषज्ञ और भारतीय प्रो. सतीश धवन का जन्म 25 सितंबर को 1920 में हुआ था। प्रोफेसर धवन ने विक्रम साराभाई के बाद 1972 में इसरो प्रमुख का पद संभाला। उन्हें भारत में प्रायोगिक फ्लूड डायनमिक्स रिसर्च का पितामह माना जाता है। भारतीय उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र श्री हरिकोटा को अब प्रो. सतीश धवन स्पेस सेंटर के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें – देश को मिली और नौ Vande Bharat ट्रेनों की सौगात, जानें रूट

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.