Earthquake: कच्छ में कांपी धरती, घबराए लोग दौड़े घरों से बाहर

26 जनवरी, 2001 को कच्छ में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इसके करीब 23 साल बाद फिर जनवरी महीने में भूकंप की कंपन ने लोगों में सिहरन पैदा कर दी। जिले के भचाउ, नेर कडोल, बंधडी में अधिक असर देखा गया।

201

कच्छ (Kachchh) की धरती रविवार की शाम एक बार फिर कांप उठी। रविवार को 4.44 बजे 4.6 तीव्रता (intensity) का भूकंप (Earthquake) महसूस किया गया। भूकंप का केन्द्र (epicenter of earthquake) भचाउ से 21 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम दिशा में दर्ज किया गया। समग्र जिले में इसका असर महसूस किया गया। भचाउ, नेर कडोल, बंधडी आदि गांवों में लोग घबराकर घरों से बाहर दौड़ पड़े (ran out of the houses)।

2001 में भूकंप ने मचाई थी भारी तबाही
इससे पहले 26 जनवरी, 2001 को कच्छ में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इसके करीब 23 साल बाद फिर जनवरी महीने में भूकंप की कंपन ने लोगों में सिहरन पैदा कर दी। जिले के भचाउ, नेर कडोल, बंधडी में अधिक असर देखा गया। खावडा क्षत्र की छतों के पाइप और घरों में रखे बर्तन गिर गए। भुज के माधापर में लोग घरों से बाहर आ गए। भचाउ के भठ्ठा क्षेत्र की महिलाएं अपने बालकों के साथ घरों से बाहर दौड़ी। मांडवी में भी व्यापक असर देखा गया।

गांधीनगर स्थित सिसमोलॉजी रीसर्च सेंटर के मुताबिक कच्छ में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसका केंद्र बिंदु कच्छ के भचाउ से 21 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम दिशा में दर्ज किया गया। कंपन करीब 5 से 6 सेकंड तक महसूस किया गया।(हि.स.)

यह भी पढ़ें – Padma Shri To Harbinder Singh: पूर्व दिग्गज हॉकी खिलाड़ी हरबिंदर सिंह को मिला पद्मश्री, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.