Sion Hospital: महिला डॉक्टर पर एक गिरोह ने किया हमला! मुंबई के सायन अस्पताल का है मामला

सायन अस्पताल की एक महिला डॉक्टर को पांच से छह लोगों के गिरोह ने अस्पताल में ही पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने शराब पी रखी थी।

119

कोलकाता (Kolkata) में महिला डॉक्टर (Female Doctor) पर अत्याचार (Torture) और हत्या (Murder) से पूरे देश में आक्रोश फैल गया है। देशभर के डॉक्टरों ने इसका विरोध किया है। इसका असर महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी दिख रहा है। मुंबई, ठाणे, पुणे और नासिक समेत राज्य में कई जगहों पर हड़ताल बुलाई गई। जहां देश में ये सब चल रहा है वहीं मुंबई के सायन में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। सायन अस्पताल (Sion Hospital) की एक महिला डॉक्टर पर शराब पीने वाले पांच या छह लोगों के एक गिरोह ने हमला किया। इस मामले में सायन पुलिस (Police) में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सायन अस्पताल की एक महिला डॉक्टर (Female Doctor) को पांच से छह लोगों के गिरोह ने अस्पताल में ही पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने शराब पी रखी थी। इसमें एक महिला डॉक्टर घायल हो गई हैं। घटना रविवार सुबह तीन से चार बजे के बीच की है। ये तब हुआ जब महिला डॉक्टर ड्यूटी पर थीं।

यह भी पढ़ें – Mumbai: मानखुर्द में रिक्शा चालकों की गुंडागर्दी के खिलाफ उतरी मनसे, कुछ दिन पहले एक यात्री पर हुआ था हमला

गाली-गलौज और मारपीट की गई
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चेहरे पर चोट से पीड़ित एक व्यक्ति को लेकर सुबह-सुबह पांच-छह लोग अस्पताल आये। मरीज का इलाज चल रहा था। उसी समय एक व्यक्ति महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौज करने लगा और धमकी देने लगा। वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने डॉक्टर पर भी हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान एक महिला डॉक्टर घायल हो गईं।

महिला डॉक्टर ने सायन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन महिला डॉक्टर पर हमले से सायन अस्पताल में आक्रोश फैल गया है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.