Uttar Pradesh: मैनपुरी में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्रिस्तान और मजार ध्वस्त

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रशासन को इस अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था।

809

समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले में एक बार फिर बुलडोजर गरजा है। इस बार अवैध कब्रिस्तान और मजार पर बुलडोजर की कार्रवाई हुई है। वर्षों से अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए कब्रिस्तानों और मजारों को बुलडोजर की मदद से मिनटों में जमींदोज कर दिया गया। हालांकि एक पक्ष ने इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन में किसी की एक न चली।

जानकारी के अनुसार, मैनपुरी जिले की भोगांव तहसील क्षेत्र के गांव गणेशपुरा में सड़क किनारे रामरतन दिवाकर की जमीन पर अवैध कब्जा था। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों द्वारा अवैध कब्रिस्तान के निर्माण का मामला काफी समय से चल रहा था। इसे लेकर पीड़िता ने हाईकोर्ट की शरण ली। जिसमें पीड़ित ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई थी।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: गुवाहाटी में अपनी तीसरी जीत के लिए भारत इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगा

इस मामले में उपजिलाधिकारी भोगांव को व्यक्तिगत रूप से हाईकोर्ट में उपस्थित होना पड़ा। कोर्ट ने पीड़ित के पक्ष में फैसला सुनाया था और प्रशासन को इस अवैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया था। जिसके बाद एसडीएम भोगांव के नेतृत्व में पुलिस बल जब अतिक्रमित भूमि पर पहुंचा तो अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने विरोध कर दिया। इसे देखते हुए मौके पर काफी फोर्स बुलानी पड़ी।

इसके बाद बुलडोजर ने अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। मुस्लिम पक्ष का आरोप है कि सैय्यद बाबा की यह मजार काफी पुरानी है। बहुत पहले एक मुखिया ने यह जगह मुस्लिम समुदाय को कब्रिस्तान के लिए दे दी थी। इसके बाद इस जमीन पर कब्रिस्तान बना दिया गया। इस विरोध प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल थीं। लेकिन अंतत: प्रशासन ने जमीन को कब्जा मुक्त कराकर पीड़ित को कब्जा दिला दिया।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.