अमेरिका के ‘इस’ शहर में गोलीबारी, तीन लोगों की गई जान

अमेरिका मे दो स्थानों पर जोरदार गोलीबारी की गयी। पहले सामूहिक गोलीबारी की जानकारी सामने आई थी, बाद में यूनिवर्सिटी पुलिस ने दो जगह गोलीबारी का दावा किया।

162

अमेरिका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में दो स्थानों पर जोरदार गोलीबारी की गयी। पहले सामूहिक गोलीबारी की जानकारी सामने आई थी, बाद में यूनिवर्सिटी पुलिस ने दो जगह गोलीबारी का दावा किया।

खास बातः
-बताया गया कि यूनिवर्सिटी की एकेडमिक बिल्डिंग और एथलेटिक फैसिलिटी सेंटर पर फायरिंग की गयी। हमलावर ने गोलीबारी के समय मास्क पहन रखा था।

-पुलिस के अनुसार बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार कर अपनी जान दे दी। गोलीबारी में पहले एक व्यक्ति की मौत की जानकारी आई थी, बाद में यह संख्या बढ़कर तीन हो गयी। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

-घटना से यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अगले 48 घंटे के लिए यूनिवर्सिटी में सभी कक्षाएं स्थगित कर दी हैं।

-मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी अमेरिका में उच्च शिक्षा का प्रतिष्ठित संस्थान माना जाता है। यूनिवर्सिटी परिसर में करीब 50 हजार स्नातक और परास्नातक छात्र अध्ययनरत हैं।

इससे पहले ऑकलैंड काउंटी के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में भी हुई थी गोलीबारी
इससे पहले 30 नवंबर 2021 को मिशिगन की ऑकलैंड काउंटी के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें 15 वर्षीय छात्र ने सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। उस हमले में चार छात्रों की मौत हो गई थी और छह अन्य छात्र व अध्यापक घायल हुए थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.