दिल्ली में फिर श्रद्धा जैसा कांड, फ्रिज में मिला लड़की का शव

साहिल गहलोत ने कार में लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। कश्मीरी गेट आईएसबीबी के पास घटना को अंजाम दिया गया।

145

दिल्ली से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की का शव ढाबे के फ्रिज से बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी साहिल गहलोत को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाने का है। इस घटना ने एक बार फिर देश को हिलाकर रख देने वाले श्रद्धा हत्याकांड और तंदूर कांड की याद दिला दी है।

गला दबाकर कर दी हत्या
आरोपी साहिल गहलोत ने कार में लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी। कश्मीरी गेट आईएसबीबी के पास घटना को अंजाम दिया गया। हत्या के बाद आरोपी गहलोत ने लड़की की लाश मित्राऊ गांव में अपने ढाबे के फ्रीजर में छुपा दी थी। आरोपी की उम्र 26 साल बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतका के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोपी गहलोत की किसी और जगह शादी हो रही थी, लेकिन लड़की बाधा बन रही थी।

आफताब ने शव के कर दिए थे 35 टुकड़े
दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा था। आफताब एक-एक टुकड़े को रात में महरौली के जंगल में फेंकता था। आफताब श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसी मकान में रहता था। आफताब को पुलिस ने 12 फरवरी को गिरफ्तार किया था। आफताब ने नार्को टेस्ट में हत्या की बात कबूल की थी।

कांग्रेस नेता ने पत्नी की हत्या कर तंदूर में जला दिया था शव
बात 2 जुलाई, 1995 की है। उस समय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे सुनील शर्मा ने पत्नी नैना साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सुनील ने नैना साहनी की लाश को अपनी गाड़ी में रखकर इंद्रप्रस्थ होटल स्थित अपने बोगिया रेस्टोरेंट ले गया। देर रात में जब रेस्टोरेंट में कोई नहीं था तो उसने ताश के टुकड़े कर तंदूर में जलाना शुरू किया। लाश जल्द से जल्द जाए इसके लिए उसने मक्खन का इस्तेमाल किया। आग में मक्खन पड़ते ही आग की लपटे बाहर तक दिखाई देने लगी। आसपास के लोगों की नजर लपटों पर पड़ी तो उन्हें लगा की रोस्टोरेंट में आग लग गई है। लोगों की आवाज सुनकर पहरा दे रही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस जैसे ही रेस्टोरेंट में दाखिल हुई उसे सुनील नजर आया। इस तरह से इस मामले का खुलासा हुआ था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.