फ्रीजर में मिले 183 जानवर! सांप, कुत्ते, छिपकली देख उड़े होश… कहानी खुली तो सच आया सामने

111

अमेरिका के एरिजोना में एक शख्स को 183 जानवरों पर प्रताड़ना के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति अपने गेराज के फ्रीजर में जानवरों को बंद करके रखा था। इसकी सूचना मकान मालिक ने काउंटी अधिकारियों को दी, जिसके बाद प्रकरण सामने आया।

बता दें कि, माइकल पेट्रिक टुरलैंड नामक व्यक्ति मोहावे काउंटी पर रहता था। इस विषय मे 3 अप्रैल को एक महिला ने शिकायत की थी कि, माइकल नामक व्यक्ति ने उसके सांपों को वापस नहीं लौटाया था, जो वह प्रजनन के लिए ले गया था। इसके बाद काउंटी डेप्युटी और एनिमल कंट्रोल अधिकारियों ने जांच शुरू की।

माइकल टुरलैंड पहले गोल्डन वैली में रहता था। जहां गेराज में उसका एक फ्रीजर था। यह क्षेत्र पश्चिमी एरिजोना में आता है। जहां जांच के दौरान उसमें से जानवर मिले हैं, इसमें कुत्ते, कछुए, छिपकली, सांप चूहे, खरगोश आदि शामिल हैं। इन जानवरों में से तो कई जिंदा ही बर्फ में जम गए थे।

ये भी पढ़ें – अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से लड़की ने लगा दी थी छलांग, अब उसका ऐसा है हाल!

इन जानवरों को घर के मालिक ने गेराज की सफाई के दौरान देखा था। इस घर में ही पहले माइकल टुरलैंड और उसकी पत्नी रहते थे। इस संबंध में घर मालिक ने काउंटी अधिकारियों को सूचित किया था। इसके बाद काउंटी डेप्युटी और एनिमल कंट्रोल अधिकारियों ने माइकल टुरलैंड को गिरफ्तार कर लिया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.