Giriraj Singh: जनता दरबार में गिरिराज सिंह पर हमला, हिरासत में आरोपी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर शनिवार (31 अगस्त) को बिहार के बेगूसराय में हमला हुआ। जानकारी के अनुसार, गिरिराज सिंह लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी हंगामा हुआ।

84

एनडीए सरकार (NDA Government) में केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के सांसद गिरिराज सिंह (MP Giriraj Singh) पर हमले (Attack) की घटना सामने आई है। घटना यहां बिहार (Bihar) के बेगुसराय (Begusarai) की है। बलिया में शनिवार को जनता दरबार (Janata Darbar) का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शामिल हुए। इसी दौरान एक युवक ने उन पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा गार्डों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बलिया अनुमंडल में लोगों से मिल रहे थे और लोगों की समस्याएं सुन रहे थे, तभी सैफी नाम का एक मुस्लिम युवक वहां आया और पहले माइक छीन लिया और अश्लील टिप्पणी करने लगा। जब भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने गिरिराज सिंह को मुक्का मार दिया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचा लिया। साथ ही हमलावर युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें – KC Tyagi: जेडीयू नेता केसी त्यागी ने ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा

गिरिराज सिंह का विपक्ष पर निशाना
खुद पर हुए हमले के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव जैसे लोगों के समर्थन ने स्वयंभू कट्टरपंथी मुसलमानों को प्रोत्साहित किया है जो एक भी सांसद पर हमला करने से नहीं कतराते हैं।

विपक्ष भारत को इस्लामिक देश बना देगा
साथ ही उनकी दाढ़ी और टोपी देखकर उनकी परवाह करने वाले लोगों को देखना चाहिए कि आज बिहार, बेगुसराय समेत पूरे देश में किस तरह से लैंड जिहाद, लव जिहाद और सांप्रदायिक झगड़े का माहौल बनाया जा रहा है, हम ऐसी घटनाओं से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को अपनी सुरक्षा और सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा, नहीं तो अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी जैसे लोग भारत को इस्लामिक देश बना देंगे।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.