Ayodhya: राम नगरी में हिंदुओं की पहचान पर रोक, कोका कोला फैक्ट्री की मनमानी पर विवाद..

वीडियो में दिख रहा है कि फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी कर्मचारियों के कलावे को काटकर हटवाते हैं, और इसके बाद ही उन्हें फैक्ट्री में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है।

99

Ayodhya: अयोध्या (Ayodhya) स्थित अमृत बाटलर प्राइवेट लिमिटेड (Amrit Bottler Pvt. Ltd.), जो कोका कोला (Coca Cola) की एक फैक्ट्री है, वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारियों के हाथों से धार्मिक प्रतीक (religious symbol) “कलावा” (रक्षासूत्र) (Kalawa) को जबरन हटाया जा रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि फैक्ट्री के सुरक्षा अधिकारी कर्मचारियों के कलावे को काटकर हटवाते हैं, और इसके बाद ही उन्हें फैक्ट्री में प्रवेश करने की अनुमति दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Punjab: पंजाब सरकार में 5 नए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल, ढाई साल में चौथा फेरबदल

धार्मिक स्वतंत्रता का हनन
स्वदेश में छपे खबर के मुताबिक इस घटना से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी का माहौल है। लोग इसे धार्मिक स्वतंत्रता का हनन मान रहे हैं, क्योंकि कई कर्मचारियों को यह प्रतीक हटाने के लिए मजबूर किया गया, जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में कर्मचारियों से कलावा हटवाया जा रहा है, जो कि स्थानीय समुदाय में चिंता का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें- Mpox: भारत में एमपॉक्स क्लेड 1 स्ट्रेन का पहला मामला आया सामने, जानें कहां

सुरक्षा अधिकारियों पर आरोप
सुरक्षा अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों को यह शर्त रखकर फैक्ट्री में प्रवेश दिया कि वे अपने हाथों से धार्मिक प्रतीक कलावा हटा दें। घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसकी निंदा की जा रही है। फिलहाल, इस घटना पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और अन्य अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.