Sharda Sinha News: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती

पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

44

बिहार (Bihar) की मशहूर लोक गायिका (Folk Singer) और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) की तबीयत (Health) बिगड़ने के बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली (Delhi) के एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स (AIIMS) के सूत्रों ने बताया है कि फिलहाल उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। लेकिन आज सुबह शारदा सिन्हा की तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई। हालांकि, अभी तक उनके मेडिकल स्टाफ की तरफ से कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। बता दें कि हाल ही में उनके पति की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी।

शारदा सिन्हा को पिछले एक हफ्ते से खाने-पीने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था और अब वह 7 दिनों से डॉक्टर की निगरानी में हैं। आज सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है।

यह भी पढ़ें – RG Kar Hospital: आरजी कर अस्पताल भ्रष्टाचार मामले में दो डॉक्टरों के खिलाफ विभागीय जांच, जानिए क्या कहते हैं सबूत

कौन हैं शारदा सिन्हा?
बिहार कोकिला के नाम से मशहूर शारदा सिन्हा एक लोकप्रिय लोक गायिका और शास्त्रीय गायिका हैं। वह बिहार से हैं। वह मैथिली और भोजपुरी गीत गाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी कुछ लोकप्रिय रचनाओं में ‘विवाह गीत’ और ‘छठ गीत’ शामिल हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने 1980 में अपने गायन करियर की शुरुआत की थी। शारदा सिन्हा ने अब तक 62 से ज्यादा छठ गीतों को अपनी आवाज दी है। बता दें कि छठ के त्योहार पर शारदा सिन्हा के गीतों को काफी पसंद किया जाता है। छठ पर गाए गए उनके गीत काफी मशहूर हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.