Bird Flu: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बर्ड फ्लू का कहर, प्रशासन ने उठाया ये कदम

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू (एवियन एन्फ्लुएन्जा) फैल गया है।

93

Bird Flu: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर(Koriya District Headquarters Baikunthpur) के शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र में बर्ड फ्लू (Bird Flu) फैल गया है। इसकी पुष्टि भोपाल(Bhopal) स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (National Institute of High Security Animal Diseases) ने की है। इसकी रिपोर्ट 31 मार्च को विभाग को मिली। इस रिपोर्ट के मिलने के बाद जिला कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश के बाद बीती रात आपातकालीन बैठक(Emergency Meeting) कर शासकीय कुक्कुट पालन केंद्र(Government Poultry Farming Center) के सभी चूजों, अंडों, मुर्गियों और बटेरों को नष्ट कर दिया गया है।

एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन घोषित
बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र में एवियन एन्फ्लुएन्जा के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन और एक से 10 किलोमीटर की परिधि को सर्विलेन्स जोन घोषित कर दिया है। मुर्गे-मुर्गियों और अंडों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पोल्ट्री और सह उत्पादों (मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकानें बंद कर दी गई हैं।

कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने पीसी कर दी जानकारी
कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने 1 अप्रैल को बर्ड फ्लू के सम्बन्ध में प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त जानकारी साझा की। कलेक्टर ने बताया कि यह आदेश तीन महीने तक या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। इन्फेक्टेड जोन (एक किलोमीटर) पूर्व दिशा में बैकुण्ठपुर से जनकपुर, पश्चिम दिशा में बैकुण्ठपुर से धौराटिकरा, उत्तर दिशा में बैकुण्ठपुर से खुटहनपारा और दक्षिण दिशा में बैकुण्ठपुर से एमएलए नगर तक है वहीं सर्विलेन्स जोन (1 से 10 किलोमीटर) इन्फेक्टेड जोन की सीमा से महोरा पुल से शंकरपुर, छरछा बस्ती और बड़गांव तक होगी। उन्होंने बताया कि पोल्ट्री उत्पादों पर प्रतिबंध इन्फेक्टेड जोन से पोल्ट्री उत्पादों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है। इसके अलावा, सर्विलेन्स जोन में पोल्ट्री और सह उत्पादों (मुर्गा, अंडा आदि) के बाजार और दुकानें बंद कर दी गई हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी भी रोक दी गई है।

मुर्गे/ मुर्गियों का विनष्टीकरण 
कलेक्टर ने बताया कि 31 मार्च 2025 की स्थिति में 2,487 नग व्यस्क पेरेंट्स स्टॉक मुर्गे/ मुर्गियां, 2,448 पाले गए बटेर पक्षियों, 9,998 नग कुक्कुट चूजों, 19095 कुक्कुट अंडे, 200 बटेर अंडे और 7500 किलो कुक्कुट आहार को बीती देर रात विनष्टीकरण किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी नियमित रूप से ओसेल्टामिविर टेबलेट का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू के दौरान क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

रैपिड रिस्पांस टीम का गठन
जिला प्रशासन के निर्देश के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई हैं, जो आसपास के क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग आसपास के क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे के लिए पांच टीम गठित की गई हैं। पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए अंडों और चूजों को नष्ट किया है। सभी पक्षियों को केंद्र के भीतर ही खोदे गए गड्डों में दफनाया गया, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पक्षियों को नष्ट करने के बाद कुक्कुट केंद्र को पूरी तरह से सेनिटाइज किया गया। मुर्गे-मुर्गियों व अंडों की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

Waqf Amendment Bill: लोकसभा में 2 अप्रैल को पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, 8 घंटे का समय तय! ऐतिहासिक बहस की संभावना

चिकन अंडा ना खरीदने की अपील
कोरिया कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने बैकुंठपुर शहर क्षेत्र के लोगों से चिकन अंडा ना खरीदने की अपील की गई है। वहीं जिले में अन्य जगहों पर टीम बर्ड फ्लू के मामलों का निरीक्षण किया जा रहा है । इस क्षेत्र में मुर्गियां बाहर चरने न छोड़ने जनता से अपील की गई है। मुर्गे-मुर्गियों अंडे एवं मांस तथा मुर्गी दाना का विक्रय प्रतिबंधित किया गया है।

बर्ड फ्लू को रोकने के लिए उठाये गए कई कदम
कलेक्टर ने जानकारी दी कि बर्ड फ्लू को रोकने के लिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। साथ ही जिला सूरजपुर, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, बिलासपुर मार्ग पर बेरियर लगाकर जांच की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि जिन निजी दुकानदारों से मुर्गी, चूजे विनष्टीकरण किया जाएगा, उन्हें नियमानुसार मुआवजा भी दिया जाएगा।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.