Nitesh Rane: भाजपा विधायक नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज, जानें क्या है मामला

भाजपा विधायक नितेश राणे एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं।

346

महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar) में भाजपा विधायक नितेश राणे (BJP MLA Nitesh Rane) के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है। राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। भाजपा विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) की धारा 302, 153 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है।

नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में खुलेआम मुसलमानों को धमकाते हुए कहा कि वह “उन्हें चुन-चुनकर मारेंगे”। उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक मामला श्रीरामपुर और दूसरा तोपखाना थाने में दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें – Arrested: राजस्थान SI भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी गिरफ्तारी, पुलिस ने पूर्व RPSC सदस्य पर की कार्रवाई

भाजपा विधायक ने दी खुली धमकी
दरअसल, रामगिरी महाराज के समर्थन में अहमदनगर में एक मार्च निकाला गया था। इस मोर्चे में बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद थे। रैली के बाद नितेश राणे की एक सभा हुई, जिसमें उन्होंने मुसलमानों को खुली धमकी दी। राणे ने कहा, ‘अगर कोई हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी बोलेगा, तो हम मस्जिदों में आएंगे और उन्हें एक-एक करके मार देंगे।’

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.