Chandrayaan-5 Mission: केंद्र ने महत्वाकांक्षी ‘चंद्रयान-5 मिशन’ को मंजूरी दी, ISRO प्रमुख ने किया खुलासा

चंद्रयान मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह का अध्ययन करना है। इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसके लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक 'सॉफ्ट लैंडिंग' की।

56

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) ने चांद पर शोध करने के लिए भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-5 (Mission Chandrayaan-5) को मंजूरी दे दी है। सरकार ने हाल ही में यह बड़ा फैसला लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organisation) के चेयरमैन वी. नारायणन (Chairman V. Narayanan) ने यह जानकारी दी है।

इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने रविवार को कहा- “अभी तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। हम इसे जापान के साथ मिलकर करेंगे।” उन्होंने बताया कि भारत के चंद्रयान-5 मिशन के तहत चांद की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें – BJP Haryana: हरियाणा भाजपा के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा, जानिए किन चेहरों को मिली जिम्मेदारी

चंद्रयान-3 मिशन में सफलता
बता दें कि भारत के चंद्रयान मिशन का मकसद चांद की सतह का अध्ययन करना है। इससे पहले इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 मिशन में 25 किलोग्राम का रोवर ‘प्रज्ञान’ ले जाया गया था। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.