चंद्रमा की आखिरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 चंद्रमा की आखिरी कक्षा में पहुंच गया है। यहां से चंद्रयान मिशन की इस यात्रा में महत्वपूर्ण बदलाव होना बताया गया है।

351

भारत का चंद्रयान-3 मिशन अब कामयाबी के काफी करीब पहुंच गया है। चंद्रयान-3 चंद्रमा की आखिरी कक्षा में पहुंच गया है। यहां से चंद्रयान मिशन की इस यात्रा में महत्वपूर्ण बदलाव होना बताया गया है।

गौरतलब हो कि 14 जुलाई को प्रक्षेपण के बाद ‘चंद्रयान-3′ ने पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। इसके बाद चंद्रयान 3 ने छह और नौ अगस्त को कक्षा में नीचे जाने को दो चरणों को पूरा किया।

जानकारी के अनुसार ‘चंद्रयान-3′ को 100 किमी की कक्षा तक पहुंचाने के लिए एक और प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा, जिसके बाद लैंडर और रोवर से युक्त ‘लैंडिंग मॉड्यूल’ आगे की प्रक्रिया के तहत ‘प्रॅपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा। 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें – शिमला : मानसूनी आफत से मृतकों की संख्या पहुंची 56, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.