बिपरजोय अगले 48 घंटे में होगा और उग्र, मुंबई सहित इन तटीय क्षेत्रों में बढ़ा खतरा

चक्रवाती तूफान बिपरजोय के 48 घंटे में और उग्र होने की आशंका है। इससे मुंबई, सहित कई क्षेत्रों में खतरा बढ़ गया है।

266

चक्रवाती तूफान बिपरजोय मुबंई तथा गुजरात के तटीय क्षेत्रों में और तेजी से बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में चक्रवाती तूफान बिपरजोय और उग्र रूप लेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान
वीएससीएस बिपरजोय का केंद्र सुबह 05:30 बजे, 14.7 उत्तरी अक्षांश और 66.2 पूर्वी देशांतर के पास स्थित है। यह तूफान गोवा से लगभग 820 किमी पश्चिम, मुंबई से 840 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम, पोरबंदर से 850 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और कराची से 1140 किमी दक्षिण में था। यह अगले 48 घंटों के दौरान और तेज होगा।

भोपाल: हबीबगंज जीआरपी थाने का भी नाम बदला, अब इस हिंदू रानी के नाम से जाना जायेगा

मछुआरों को समंदर में न जाने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल यह गोवा से करीब 860 किमी. पश्चिम दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 900 किमी. दक्षिण पश्चिम में है। यह और तेज होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस तूफान की वजह से अगले पांच दिनों तक मछुआरों को समंदर में न जाने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, जो मछुआरे समुद्र में गए हैं उन्हें तुरंत लौट आने की सलाह दी गई है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.