-नरेश वत्स
Delhi Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का लाल किले (Red Fort) की प्राचीर से गुलामी (symbols of slavery) के प्रतीकों को हटाने के उद्घोष के बाद राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया। औरंगजेब रोड का नाम बदलकर पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रख दिया गया। लेकिन दिल्ली की कई सड़कें और गांवों के नाम आज भी हमें गुलामी के प्रतीकों की याद दिलाते हैं।
यह भी पढ़ें- GST rate cut: क्या जीएसटी दरों में होगी कटौती? जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा
दिल्ली आज और कल
दिल्ली पहले इंद्रप्रस्थ के नाम से जानी जाती थी। इसे करीब 3600 साल पहले पांडवों ने बसाया था। मौर्य राजा दीलु या ढिलू के नाम पर इस शहर का नाम ‘दिल्ली’ पड़ा। दिल्ली शहर लगभग 750 सालों तक गुमनामी का शिकार रहा। सन् 1175 से 1192 तक दिल्ली पर पृथ्वीराज चौहान ने राज किया। पृथ्वीराज चौहान दिल्ली के आखिरी हिंदू राजा थे। पृथ्वीराज राज चौहान की मौत के बाद दिल्ली पर मुस्लिम शासको का शासन शुरू हुआ। मोहम्मद गौरी दिल्ली का पहला मुगल शासक बना। 1325 ईस्वी में मोहम्मद बिन तुगलक दिल्ली की गद्दी पर बैठा और 1628 में शाहजहां ने दिल्ली की कुर्सी संभाली।
यह भी पढ़ें- Champions Trophy Final: फाइनल से पहले कैसी दिख रही है दुबई की पिच, जानें किसे होगा फायदा
मुगलकाल के प्रतीक आज भी मौजूद
मुगलकाल के प्रतीक आज भी दिल्ली में मौजूद हैं। अब इन प्रतीकों को बदलने का काम शुरू हो गया है। औरंगज़ेब रोड का नाम बदलकर डॉक्टर अब्दुल कलाम आजाद रखा गया है। अब लुटियंस दिल्ली के तुगलक रोड ,अकबर रोड , हुमायूं रोड और शाहजहां रोड के नाम बदलने की मांग की गई है। कुतुब मीनार का नाम बदलकर विष्णु स्तंभ रखने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें- Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा लेंगे संन्यास? जानें शुभमन गिल ने क्या कहा
भाजपा की पहल
दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता नई दिल्ली नगर पालिका परिषद को लिखे गए एक पत्र में दिल्ली की इन सड़कों के नाम बदलने के बाद दूसरे नामों के सुझाव भी दिए हैं। उन्होंने तुगलक रोड का नाम बदलकर गुरु गोविंद सिंह मार्ग, अकबर रोड का महाराणा प्रताप, औरंगजेब रोड का अब्दुल कलाम रोड ,हुमायूं रोड का महर्षि वाल्मीकि रोड और शाहजहां रोड का जनरल विपिन सिंह रावत रोड रखने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- Syria: सीरिया के खूनी झड़प के दो दिन में ही 1,000 से अधिक मौत, जानें क्या कारण
40 गांवों के नाम बदलने की मांग
2014 के बाद से लेकर अब दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7 रेस कोर्स से लेकर कई सड़कों और इमारतों के नाम बदल दिए गए हैं। अब यहां के गांव की बारी है। भाजपा ने 40 गांवों के नाम बदलने के लिए एक प्रस्ताव दिल्ली की पूर्व सरकार को भेजा था। उसमें हुमायूंपुर, मस्जिद मोठ, युसूफ सराय, मसूदपुर, बेर सराय, जमरूदपुर, बेगमपुर, फतेहपुर बेरी, सदैला जाब, हौज खास, शेख सराय आदि अन्य गांव का नाम बदले जाने की मांग की गई थी। दिल्ली के 40 गांव के नाम बदलने के पीछे भाजपा का तर्क यह है कि ये नाम गुलामी के प्रतीक हैं और इन 40 गांवों में रहने वाले लोग खुद इनका नाम बदलने के प्रति इच्छुक दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Champions Trophy Final: क्या फाइनल में खेलेंगे तेज गेंदबाज मैट हेनरी? जानें कप्तान ने क्या बताया
नजफगढ़ को नाहरगढ़ नाम देने की मांग
दिल्ली में सरकार बदलने के साथ ही इलाके के नाम बदलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। दिल्ली में भाजपा सरकार के पहले विधानसभा सत्र में ही नजफगढ़ से भाजपा विधायक नीलम पहलवान ने नजफगढ़ को नाहरगढ़ नाम देने की मांग की है। उनका कहना है कि मुगलकालीन समय में नजफ खान को इस इलाके का सूबेदार बना दिया गया था। उसके बाद से ही इलाके का नाम नजफगढ़ बन गया। उन्होंने कहा कि 1857 की लड़ाई में जाटों ने अभूतपूर्व योगदान दिया। राजा नाहर सिंह ने 1857 के विद्रोह में न केवल अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई, बल्कि ब्रिटिश सरकार को उखाड़ फेंकने की पूरी कोशिश की। इसलिए हम मांग करते हैं कि मेरे विधानसभा का नाम बदलकर नाहरगढ़ किया जाए।
यह भी पढ़ें- Mumbai fire: मरोल इलाके में लगी आग से 3 लोग घायल, 3 वाहन जलकर खाक
मोहम्मदपुर बने माधवपुरम!
आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने मांग की है कि उनके इलाके में जो मोहम्मदपुर है, उसका नाम बदलकर माधवपुरम किया जाए। वह कहते हैं कि चुनाव ही नहीं, बल्कि काफी लंबे समय से वहां की जनता ने इस मांग को रखा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम पहले ही इस इलाके का नाम बदलने की अनुशंसा कर चुकी है।
यह भी पढ़ें- GST rate cut: क्या जीएसटी दरों में होगी कटौती? जानें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या कहा
मुस्तफाबाद का नाम शिव विहार
दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मांग की है कि मुस्फाबाद का नाम बदलकर शिव विहार किया जाए। हमारा यह चुनावी वादा था। हम यह जनता को दिया गया वादा पूरा करेंगे। मुस्तफाबाद में मुस्तफा नाम से एरिया है। वह एरिया मुस्तफा ही रहेगा लेकिन पूरी विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Syria: सीरिया के खूनी झड़प के दो दिन में ही 1,000 से अधिक मौत, जानें क्या कारण
केंद्रीय मंत्री ने लगाई विवेकानंद की प्लेट
इस बीच केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने तुगलक लेन स्थित सरकारी आवास पर विवेकानंद मार्ग की प्लेट लगा दी है। भाजपा सांसदों द्वारा गुलामी के प्रतीक हटाने का काम शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विवेकानंद हमारे आदर्श हैं। हमने तुगलक लेन हटाया नहीं है बल्कि विवेकानंद का नाम जोड़ा है। अब जल्द ही गुलामी की अन्य पहचानों को भी मिटाने की कार्रवाई शुरू होने की उम्मीद है।
यह वीडियो भी देखें-
Join Our WhatsApp Community