शिकंजे में शैतानः 87 वर्षीय महिला के साथ ‘महापाप’ करने का आरोप

दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी है। मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

117

पश्चिमी जिले के तिलक नगर में चोरी का विरोध करने पर 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की पहचान तिलक नगर निवासी अंकित (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जो उसने बुजुर्ग महिला के घर से चुराया था। इस मामले को 16 घंटे के भीतर पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी बेटी के साथ तिलक नगर इलाके में रहती हैं। बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब रहती है और वे बिस्तर पर ही रहती हैं। 13 फरवरी की  दोपहर उनकी बेटी कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गई हुई थी।

बेटी के उड़ गए होश
बाजार से वापस आने पर जैसे ही कमरे में गई तो उसके होश उड़ गये। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था और उसकी मां के मुंह से खून निकल रहा था। तलाश करने पर पता चला कि कमरे में रखा मोबाइल फोन गायब है। उसकी मां ने बताया कि एक अनजान युवक आया था। जो घर में चोरी करने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित मोबाइल लेकर फरार हो गया।

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
पीड़िता की बेटी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने इसके लिए 18 टीमों का गठन किया। इसमें नौ टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में गई और 57 लोकेशन की जांच की गई। आरोपित की पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित ठेकेदारी में सफाई का काम करता है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है।

पहले बयान में नहीं बताई थी दुष्कर्म की बातें
घटना के बारे में एडिशनल डीसीपी प्रशांत गौतम ने कहा कि बुजुर्ग महिला का मेडिकल नहीं करवाने और पुलिस की कार्यप्रणाली पर जो सवाल उठाये गये हैं, वो गलत हैं। घटना के बाद पीड़िता की तरफ से घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने पीड़ित परिवार से पूछताछ की। पीड़ित परिवार ने केवल घर में चोरी की बात बताई और यही लिखित में भी दी। अगले दिन उन्होंने दुष्कर्म की बात बताई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि लोकलाज के डर के कारण उन्होंने पहले इस बात को नहीं बताया था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.