Emergency landing: पिथौरागढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त के हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैडिंग, ये है कारण

केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकाप्टर की पिथौरागढ़ जिले में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। हेलीकॉप्टर में उनके साथ ही कुछ अन्य वीआईपी भी सवार थे।

50

Emergency landing: केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकाप्टर की पिथौरागढ़ जिले में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। बताया गया है कि खराब मौसम के चलते मुनस्यारी के रालम में यह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

पिथाैरागढ़ के जिलाधिकारी विनाेद गिरि गाेस्वामी ने बताया कि केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलीकाॅप्टर की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है और वे सुरक्षित हैं।

DA Hike: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का बड़ा उपहार, डीए में इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी

केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार उत्तराखंड प्रवास पर थे। वे हेलीकाप्टर से मिलम की ओर जा रहा था लेकिन रास्ते में खराब मौसम के चलते उनके हेलीकाप्टर को आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। केंद्रीय मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.