Manohar Joshi Passed Away: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का शुक्रवार को निधन हो गया है। मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

252

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (Former Chief Minister Manohar Joshi) का शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह करीब 3 बजे निधन (Passes Away) हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई (Mumbai) में आखिरी सांस ली। मनोहर जोशी को गुरुवार रात दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक फैल गया है।

मनोहर जोशी शिवसेना के प्रथम श्रेणी के नेता थे। जोशी शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के करीबी सहयोगियों में से एक थे। मनोहर जोशी विधान परिषद के विधायक, मुंबई के मेयर, विपक्ष के नेता और शिवसेना के पहले मुख्यमंत्री के रूप में कई पदों पर रहे। पिछले कई दिनों से उनकी खराब सेहत के चलते वह महाराष्ट्र की राजनीति से दूर थे।

यह भी पढ़ें- Maharashtra: पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की तबीयत बिगड़ी, हिंदुजा अस्पताल में भर्ती

राजनीतिक कैरियर
मनोहर जोशी 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर रहे। राज्य चुनावों में शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी भाजपा गठबंधन द्वारा कांग्रेस को हराने के बाद वह महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री बने। 1999 के आम चुनाव में वह मुंबई सेंट्रल से जीतकर लोकसभा पहुंचे। इसके अलावा वह 2002 से 2004 तक तत्कालीन वाजपेयी सरकार में लोकसभा अध्यक्ष भी रहे। मनोहर जोशी मार्च 1995 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।

मनोहर जोशी का जन्म रायगढ़ जिले में हुआ था
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का जन्म महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था। जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 को एक मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम गजानन कृष्ण जोशी और माता का नाम सरस्वती गजानन था।

देखें यह वीडियो- 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.