मालेगांव में भीषण हादसाः टेंपो पलटने से 4 लोगों की मौत, 15 घायल

मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में मालेगांव में टेंपो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

121

नासिक जिले के मालेगांव-चालीसगांव मार्ग पर गिगांव के पास 6 मार्च को देर रात टेंपो पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। घटना में 15 लोग घायल हुए हैं, इनमें 4 लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायलों का उपचार मालेगांव के सिविल अस्पताल, कलावती अस्पताल तथा सुविधा अस्पताल में किया जा रहा है।

दुर्घटना में मृतकों की पहचान बंसीलाल राघो पाटील (45), लीलाबाई पोपट पाटील (65), कांतिलाल पोपट पाटील (50) और अबाजी जालम पाटील (65) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें – उप्र में अंतिम चरण का मतदानः प्रधानमंत्री ने चुनाव को बताया लोकतंत्र का महायज्ञ, लोगों से की ये अपील

टेंपो चालक ने वाहन से नियंत्रण खोया
पुलिस के अनुसार मुंडखेड़े बुद्रुक के पोपट महरू पाटील की पोती का चंदनपुर में 6 मार्च को नवसा कार्यक्रम था। पाटील के परिवार, भाई और रिश्तेदारों सहित करीब 25 लोग दोपहर में 407 टेंपो से नवपूर्ति कार्यक्रम के लिए चंदनपुरी आए। दिनभर देवदर्शन और धार्मिक कार्यक्रम हुए। रात को घर लौटते समय गिगाओ फतेह के पास मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में टेंपो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पलट गया।

 घटना की जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही तालुका थाना के निरीक्षक देवीदास धूमाने, उप निरीक्षक विशाल पाटिल, सहायक निरीक्षक हेमंत पाटील और उनके सहयोगी मौके पर पहुंचे और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। कुछ घायलों को कलावती और सुविधा अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में ड्राइवर विजय शामराव पाटील, अनुसयाबाई पाटील, मंगला पाटील, कविता पाटील, विजय पाटील, वैष्णवी पाटील, पोपट पाटील, बलिराम पाटील, सुधीर पाटील, उषा पाटील और गोविंद पाटील शामिल हैं। हादसे की छानबीन भी जारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.