Mehul Choksi Arrested: PNB बैंक घोटाले का भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, बेल्जियम में था छिपा; क्या भारत प्रत्यर्पण की मांग करेगा?

मेहुल चोकसी पर पीएनबी से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सीबीआई और ईडी ने दर्ज किया है। इस मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है।

138

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले (Punjab National Bank Scam) के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को बेल्जियम (Belgium) में गिरफ्तार (Arrested) कर लिया गया है। चोकसी को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों (Indian Security Agencies) के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau of Investigation) ने बेल्जियम सरकार से अनुरोध किया था। 65 वर्षीय मेहुल चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह अभी जेल में है।

बता दें कि मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भारत से बेल्जियम भाग गया था। वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहे थे। प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। चोकसी के पास बेल्जियम में ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ है।

यह भी पढ़ें – IPL 2025 DC vs MI: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस ने ऐसा क्या किया जो इतिहास बन गया, सिर पकड़कर रो पड़ी दिल्ली कैपिटल्स!

भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला
मेहुल चोकसी पर पीएनबी से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सीबीआई और ईडी ने दर्ज किया है। इस मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है। कहा जाता है कि वह लंदन में हैं। उसके प्रत्यर्पण की संभावना है। मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था। पंजाब नेशनल बैंक घोटाला सामने आने से पहले ही दोनों देश छोड़कर भाग गए थे। यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला था।

मेहुल चोकसी को पहले भी किया गया था गिरफ्तार
मेहुल चोकसी को इससे पहले 2021 में गिरफ्तार किया गया था। वह क्यूबा जा रहा था जब उसे डोमिनिका में पकड़ लिया गया था। इसके बाद मेहुल ने कहा था कि उनके खिलाफ ये मामले राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज किए जा रहे हैं। ईडी ने भारत में उनकी संपत्तियों को अवैध रूप से जब्त कर लिया है। 2018 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

2018 में ईडी ने चोकसी की 1,217 करोड़ रुपये मूल्य की 41 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था। जब्त संपत्तियों में मुंबई के पॉश इलाके में उनके दो फ्लैट, कोलकाता में एक मॉल और मुंबई-गोवा राजमार्ग पर 27 एकड़ जमीन शामिल है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.