हरियाणा में भ्रष्टाचारियों के बुरे दिन, छह माह में 71 मामले

भ्रष्टाचार बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए हरियाणा में विशेष अभियान शुरू है।

110

सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान में हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने इस वर्ष बीते 6 माह के दौरान 71 आपराधिक मामलों में 83 सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है इसके साथ ही आठ अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है।

राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के परिणामस्वरूप 1 जनवरी से 30 जून, 2022 तक 10 राजपत्रित अधिकारियों और 73 अराजपत्रित अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है। औसतन हर महीने भ्रष्टाचार के आरोप में 15 लोक सेवकों की गिरफ्तारी हो रही है।

विभाग वार जानकारी
ब्यूरो ने बताया कि रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपितों में से 23 पुलिस विभाग, 18 राजस्व विभाग, बिजली निगमों के 15, शहरी स्थानीय निकायों के 8, आबकारी एवं कराधान और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 3-3, परिवहन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा खनन विभाग के 2-2 अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। ब्यूरो ने इन्हें अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें – सांसद नहीं बोल पाएंगे अब जुमलाजीवी, तानाशाह और विनाश पुरुष जैसे शब्द, ये है कारण

प्रवक्ता ने बताया कि इस अवधि में जहां शहरी स्थानीय निकाय विभाग के दो मुख्य अभियंताओं को सार्वजनिक धन की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक एचसीएस अधिकारी को ट्रैप केस की जांच के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

पैसा मांगे तो करें कॉल
प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सतर्कता ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान को तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है और रिश्वतखोरी के सभी मामलों से सख्ती से निपटा जा रहा है। ब्यूरो ने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और अपने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2022 और 1064 पर रिश्वत की शिकायतों की रिपोर्ट करने का भी आग्रह किया।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.