आंध्र प्रदेशः केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 बिहारी मजदूरों की मौत

138

आंध्र प्रदेश के मुसुनुरू मंडल के आखिरी गुडेम स्थित पोरस केमिकल फैक्ट्री में 13 अप्रैल देर रात भीषण आग लगने के कारण पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि, एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक सभी बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि अभी इनकी पहचान नहीं हुई है।

13 घायलों को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में कराया गया भर्ती
पुलिस और एनडीआरएफ के दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 13 घायलों को विजयवाड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सभी की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। सुत्रो के मुताबिक मृतक सभी बिहार के रहने वाले बताए गए हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से अभी मृतकों पहचान नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें – Heat Stroke: क्या है हीट स्ट्रोक? क्या यह दिमाग और किडनी जैसे ज़रूरी अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है?

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के समय 150 से अधिक कर्मचारी रासायनिक कारखाने में रात की शिफ्ट में काम कर रहे थे।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.