महाराष्ट्र में भारी बारिशः पालघर में भूस्खलन से एक की मौत, चार घायल

भारी बारिश से 13 जुलाई को तड़के पालघर जिले में वसई के रजवाली वघराल पाड़ा में भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

112

महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस बीच 13 जुलाई को तड़के पालघर जिले में वसई के रजवाली वघराल पाड़ा में भूस्खलन की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। बताया गया है कि पहाड़ी का एक हिस्सा एक घर पर गिर गया। इस हादसे में 6 लोग दब गए । इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है।

फायर ब्रिगेड के जवानों ने खबर लिखे जाने तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। चारों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो लोगों को भी निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। यह जानकारी पालघर के जिलाधिकारी माणिक गुरसाल ने दी।

जिलाधिकारी गुरसाल का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही वसई पुलिस की टीम, वसई विरार नगर निगम के कर्मचारी तथा फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। बताया गया है कि कि यहां पहाड़ी का एक हिस्सा मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी गिरा है। इससे हाइवे पर जाम लग गया है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.