Samruddhi Mahamarg Accident: समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत; कई घायल

दुर्घटना की सूचना मिलते ही समृद्धि राजमार्ग पुलिस और जालना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

118
File Photo

मुंबई (Mumbai) से करीब 400 किलोमीटर दूर जालना (Jalna) जिले में एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। बीती रात मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे (Mumbai-Nagpur Expressway) समृद्धि महामार्ग (Samruddhi Mahamarg) पर दो कारों के बीच भीषण टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत (Death) हो गई और पांच घायल (Injured) हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ जब एक स्विफ्ट डिजायर कार ईंधन भरने के बाद गलत साइड से हाईवे पर घुसी और नागपुर से मुंबई जा रही अर्टिगा से टकरा गई।

हादसा जालना के कदावंची गांव के पास हुआ। इस भीषण हादसे में दोनों कारों में सवार कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुंबई-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। समृद्धि महामार्ग पर शनिवार सुबह-सुबह एक और भयानक हादसा हुआ है। नागपुर से मुंबई की ओर गलत साइड पर आ रही एक कार जालना के कदावंची गांव के पास दूसरी कार से टकरा गई।

यह भी पढ़ें – IND vs SA Final: खिताब जीतने से एक कदम दूर भारत, दक्षिण अफ्रीका से होगा फाइनल में सामना

समृद्धि महामार्ग पर दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी
इस भीषण हादसे में दोनों कारों में सवार कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान की जा रही है। पिछले कुछ दिनों से समृद्धि महामार्ग पर हादसों की संख्या बढ़ गई है। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए परिवहन विभाग द्वारा किये गये उपाय भी विफल हो रहे हैं। `

पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में मृतकों और घायलों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

देखें यह वीडियो –

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.