Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भीषण बस हादसा, 15 यात्री गंभीर रूप से घायल

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सोमाटने फाटा के पावना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

70
File Photo

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे (Mumbai-Pune Expressway) पर एक भयानक हादसा (Accident) सामने आया है। हादसा सुबह तड़के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के मालवाली गांव की सीमा में हुआ। यात्री बस (Passenger Bus) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 15 यात्री गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गए। 10 यात्री (Passenger) मामूली रूप से घायल हैं।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत सोमाटने फाटा के पावना अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कई की हालत गंभीर है। दुर्घटनाग्रस्त बस पुणे से मुंबई की ओर जा रही थी। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बस में टक्कर मार दी। हादसे में बस का अगला हिस्सा पिचक गया।

यह भी पढ़ें – Haryana: नायब सिंह सैनी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 16 अक्टूबर को चुना गया था विधायक दल का नेता

मुंबई लेन पर यातायात बाधित
यह जानलेवा हादसा उस समय हुआ जब बस में यात्री सो रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में बस में सवार सभी यात्री घायल हो गए। इसमें से 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 10 लोग मामूली रूप से घायल हैं। इस दुर्घटना में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे की मुंबई लेन पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.