Uttar Pradesh: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत

बुलंदशहर में बस और मैक्स पिकअप के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों के मारे जाने और 27 के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मैक्स पिकअप गाजियाबाद से अलीगढ़ जा रहा था।

108

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) में भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है। यहां एक मैक्स पिकअप (Max Pickup) और बस (Bus) की आमने-सामने टक्कर (Collision) हो गई है। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत (Death) हो गई है। जबकि 27 से ज्यादा लोग घायल (Injured) हैं। इनमें करीब आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन में सवार होकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए अलीगढ़ अपने घर जा रहे थे। घर पहुंचने से पहले ही बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन में टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर से घटनास्थल पर चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें – Sion Hospital: महिला डॉक्टर पर एक गिरोह ने किया हमला! मुंबई के सायन अस्पताल का है मामला

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस के साथ डीएम और एसएसपी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

सीएम योगी को दी गई जानकारी
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और उन्हें तथा अन्य अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.