Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने किया आत्मनिर्भर भारत का जिक्र, कहा- देश हर क्षेत्र में कर रहा कमाल

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के तहत पीएम हर बार की तरह इस बार भी देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं।

39

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 115वें एपिसोड में अपने जीवन के अहम पलों को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें बिरसा मुंडा (Birsa Munda) की जन्मस्थली पर जाने का मौका मिला, जो उनके लिए खास रहा। उन्होंने कहा कि दो महापुरुषों की 150वीं जयंती आ रही है। उन्होंने कहा, “सरदार पटेल (Sardar Patel) की 150वीं जयंती का वर्ष 31 अक्टूबर से शुरू होगा। इसके बाद 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष की शुरुआत होगी।”

पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से कहा कि त्योहारों के मौसम में आइए हम आत्मनिर्भर भारत (Self-Reliant India) के सपने को साकार करें। वोकल फॉर लोकल के नारे को ध्यान में रखते हुए खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि आपने अपने आसपास जो भी नया स्टार्टअप या इनोवेशन देखा है, उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करें। आत्मनिर्भर बन रहा भारत हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है।

यह भी पढ़ें – RG Kar Medical College: सरकार के खिलाफ रैली निकालेंगे जूनियर डॉक्टर, एक बार फिर सड़कों पर उतरेंगे

डिजिटल गिरफ्तारी पर बोले पीएम मोदी
पीएम ने अपने संबोधन में डिजिटल गिरफ्तारी का भी जिक्र किया। पीएम ने बताया कि किस तरह डिजिटल गिरफ्तारी के तहत धोखाधड़ी की जा रही है और लोगों की मेहनत की कमाई लूटी जा रही है। पीएम ने कहा कि ये लोग फोन पर ऐसा माहौल बनाते हैं कि आप डर जाते हैं। ये लोग कहते हैं कि ऐसा करो नहीं तो गिरफ्तार हो जाओगे, लेकिन ये सब धोखाधड़ी है।

हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है भारत
पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है। उन्होंने कहा कि एनिमेशन की दुनिया में भी भारत में क्रांति चल रही है। इससे देश में रचनात्मकता की लहर चल रही है। पीएम ने ऑनलाइन गेमिंग और गेमर्स में भारत की पकड़ की भी तारीफ की।

‘मन की बात’ कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ
इस कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा इसे 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है, जिसमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। ‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से किया जाता है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.