टेकऑफ के पहले में मचा हड़कंप, रांची हवाई अड्डे पर कोलकाता जानेवाले विमान का हुआ ऐसा हाल

173

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बड़ी घटना होने से टल गई। जानकारी के अनुसार रांची से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट जब टेक ऑफ के लिए स्पीड पकड़ रही थी। इसी वक्त एसी बंद हो गया और जोर की आवाज सुनाई दी। इस दौरान विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आवाज की वजह से विमान में सवार यात्री जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना समय बर्बाद किए टेकऑफ के प्लान को टाल दिया। विमान को बे (पार्किंग) में लाया गया। सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और विमान की जांच की गई।

ये भी पढ़ें – श्रीलंका में संकट गहराया, राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल

इस घटना के बाद यात्रियों ने इंडिगो कर्मचारियों पर जमकर भड़ास निकाली। यात्रियों ने कहा कि रनवे से विमान के पार्किंग प्लेस पर लौटने के बाद लगभग 20 मिनट तक गेट क्यों नहीं खोला गया। ऊपर से एक पैसेंजर द्वारा इमरजेंसी गेट खोलने पर इंडिगो के कर्मचारियों ने बदतमीजी की। यात्रियों ने कहा कि जब पायलट ने एटीआर को सूचना दे दी थी कि विमान में कोई तकनीकी खराबी आई है तो विमान के पार्किंग प्लेस पर लौटते ही फायर ब्रिगेड या एंबुलेंस की व्यवस्था क्यों नहीं थी। यात्रियों ने ऐसे-ऐसे सवाल किए जिसका जवाब इंडिगो के कर्मचारियों के पास नहीं था।

इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि विमान में टेक्निकल स्नैग हुआ था। इंडिगो का यह छोटा विमान था।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.