इंडिगो की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, ये है कारण

हाल में विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की आठ घटनाओं के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

122

इंडिगो एयरलाइंस की शारजाह-हैदराबाद फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसकी वजह विमान में अचानक तकनीकी खराबी आना बताया गया है। कराची एयरपोर्ट पर तकनीशियन विमान की जांच कर रहे हैं। यह जानकारी इंडिगो एयरलाइंस ने 17 जुलाई को दी है।

दो हफ्ते में दूसरी घटना
इंडिगो एयरलाइंस ने आधिकारिक तौर पर कहा है – ‘शारजाह-हैदराबाद उड़ान के पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद एहतियात के तौर पर विमान को कराची (पाकिस्तान ) की दिशा में मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त फ्लाइट भेजी जा रही है। दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी फ्लाइट है।

यह भी पढ़ें-लोकमान्य तिलक गुवाहाटी एक्सप्रेस के यात्री ध्यान दें, इस स्टेशन तक हुआ विस्तार

स्पाइजजेट को नोटिस
इससे पहले,  को दिल्ली से इंफाल जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इस विमान में कुल 141 यात्री सवार थे। हाल में विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की आठ घटनाओं के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.