वसूली मामला: आईपीएस अधिकारी का बहनोई गिरफ्तार, जानें क्या है पूरी खबर

आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के बहनोई सहायक जीएसटी आयुक्त आशुतोष मिश्रा तथा उनके नौकर पप्पू गौड रंगदारी वसूली मामले में तीनों फरार हैं।

140

मुंबई में आंगडिया से रंगदारी वसूली मामले में फरार आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के बहनोई सहायक जीएसटी आयुक्त आशुतोष मिश्रा (38) तथा उनके नौकर पप्पू गौड को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से गिरफ्तार किया है।

रंगदारी वसूली का मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार आईपीएस अधिकारी सौरभ त्रिपाठी के विरुद्ध मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई स्थित फोफले वाड़ी में आंगड़िया से रंगदारी वसूली का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में सौरभ त्रिपाठी अभी तक फरार हैं।

ये भी पढ़ें – PNB का कैश लूटने वाले मुठभेड में घायल, जानें क्या है पूरी खबर

मामले की छानबीन जारी
मामले की जांच में पता चला कि सौरभ त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश में सहायक जीएसटी आयुक्त के पद पर कार्यरत आशुतोष मिश्रा को हवाला के माध्यम से पैसे भेजे थे, जिसे मिश्रा ने स्वीकार किया था। इसी मामले में मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से आशुतोष मिश्रा तथा उनके नौकर पप्पू गौड को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.