Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन झामुमो से नाराज, झारखंड में होगा बड़ा खेला?

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रोम भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

116

Jharkhand: झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) से कुछ महीने पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) चंपई सोरेन (Champai Soren) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। चंपई वर्तमान में राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं।

बताया जा रहा है कि चंपई भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रोम भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। झामुमो (JMM) के कई अन्य विधायक भी हेमंत सोरेन का साथ छोड़कर भजपा में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2024: अमित शाह और सीएम नायब सैनी ने तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद, जानें क्या कहा

झारखंड हाईकोर्ट से जमानत
पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चंपई सोरेन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लाने की चर्चा जोर पकड़ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चंपई के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के और नेता  भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जमीन घोटाला मामले में हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद चंपई सोरेन को राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- Kolkata Doctor Rape-Murder Case: देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के बीच आईएमए ने पेश की मांगों की सूची, यहां देखें

चंपई को मंत्री पद
राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता को देखते हुए हेमंत के इस्तीफा देने के तुरंत बाद ही उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया गया था। हेमंत सोरेन को कोर्ट से जमानत मिलने तक वे कई महीनों तक झारखंड के सीएम रहे। जमानत के तुरंत बाद ही हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बन गए। नए मंत्रिमंडल (Hemant Soren Cabinet) में चंपई को मंत्री पद दिया गया है। लेकिन चर्चा है कि इसके बाद से ही चंपई नाराज चल रहे हैं और हेमंत का साथ छोड़ सकते हैं।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.