नमाज की छुट्टी नहीं दी तो अकबर खान ने कर दी पिटाई

124

 पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा )जिले के गोईलकेरा प्रखंड के सरकारी स्कूल के शिक्षक रमेंद्र दुबे ने झामुमो नेता अकबर खान पर गंभीर आरोप लगाये हैं। शिक्षक ने आरोप लगाया है कि बच्चों को नमाज पढ़ने की छुट्टी नहीं देने की झूठी तोहमत लगाकर स्थानीय झामुमो नेता अकबर खान ने उनकी स्कूल में घुसकर बच्चों के सामने पिटाई कर दी। इतना ही नहीं शिक्षक गोइलकेरा थाना में एफआइआर करने गये, तो उच्चस्तरीय दबाव में थाना ने उनकी वह शिकायत नहीं ली। शिकायत करने के 24 घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के लिए दोबारा लिखवायी शिकायत में नमाज सहित अन्य बातों को हटवा दिया। प्राथमिकी में शिक्षक रमेंद्र दुबे ने झामुमो नेता अकबर खान से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी है।

यह भी पढ़ें – मध्य रेल के ट्रांसहार्बर और हार्बर लाइन पर मेगा ब्लॉक, ऐसा रहेगा समय

इस संबंध में झामुमो नेता सह गोईलकेरा 20 सूत्री अध्यक्ष अकबर खान ने कहा कि मारपीट की कोई घटना नहीं घटी है। उन्होंने कहा कि घटना के समय अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे, लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा। वह शिक्षक आक्रोशित होकर बार-बार बीच में आ रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर 11.50 में छुट्टी होती है, तो कोई बच्चा पूजा करने या नमाज पढ़ने या घर जाना चाहता है, तो उसे जाने दिया जाये। उन्होंने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र रच कर मुझे फंसाया जा रहा है। गोइलकेरा थाना प्रभारी सुमन कुमार कंठ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.