जानिये बीबीसी पर कांग्रेस राज में हुई वह तीन कार्रवाई

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों में आयकर विभाग का सर्वे चल रहा है। इसके बाद से विपक्ष ने आरोप लगाना शुरू कर दिया है। विपक्ष इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गुजरात दंगों पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री का कारण बता रहा है।

124

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के कार्यालय में दूसरे दिन भी आयकर विभाग का सर्वेक्षण चल रहा है। केंद्रीय एजेंसी के इस सर्वे की आंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार को झेलनी पड़ रही है। विपक्ष ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर बवाल कर दिया है। जबकि, इतिहास देखें तो बीबीसी पर कांग्रेस सरकार के काल में तो प्रतिबंध लग चुका है।

बीबीसी पर आयकर विभाग के सर्वेक्षण को लेकर कांग्रेस बड़ा हल्ला मचा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि, बीबीसी पर आयकर विभाग की कार्रवाई लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हथौड़ा मारना है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में तीन बार बीबीसी पर कार्रवाई हो चुकी है।

  • वर्ष 1970 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बीबीसी पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय बीबीसी ने दो डॉक्यूमेंट्री चलाई थी, जिसमें एक कैलकटा और दूसरा फैन्टम नाम का था, जिनका निर्देशन फ्रांसिसी व्यक्ति ने किया था। उस समय तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने भारत की नकारात्मक छवि प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए बीबीसी को प्रतिबंधित कर दिया था। उस समय बीबीसी भारत में दो वर्षों तक प्रतिबंधित रहा।

ये भी पढ़ें – नीरव मोदी की संपत्ति लेकर भी परेशानी, बैंक करेगी नीलामी

  • वर्ष 1975 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जब देश में आपातकाल की घोषणा की तब बीबीसी पर प्रतिबंध लगा दिया था
  • वर्ष 2008 में सरकार और बीबीसी के बीच बड़ा विवाद हुआ। उस समय बीबीसी ने पैनोरमा शो में बाल मजदूरी के वीडियो दिखाए थे। जिसे लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ। इस प्रकरण की जांच में सामने आया कि, वह कहानी ही फर्जी थी।
Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.