UP News: उत्तर प्रदेश में 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, आदेश जारी

उत्तर प्रदेश में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 8 नवंबर तक रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

37

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 8 अक्टूबर 2024 से 8 नवंबर 2024 के बीच सभी पुलिसकर्मियों (Policemen) की छुट्टियां रद्द (Leaves Cancelled) कर दी गई हैं। इस दौरान सिर्फ बहुत जरूरी काम के लिए ही छुट्टी दी जाएगी। भारतीय पुलिस सेवा (Indian Police Service) के अधिकारी प्रशांत कुमार (Prashant Kumar) ने एक आदेश जारी कर सभी पुलिस अधिकारियों (Police Officers) को यह निर्देश दिया है। आदेश में कहा गया है कि हर स्तर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। किसी भी पुलिसकर्मी को बहुत जरूरी होने पर ही छुट्टी दी जाएगी। सभी अधिकारी इस आदेश का पालन करें।

आने वाले एक महीने में दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। ये सभी त्योहार उत्तर प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाए जाते हैं। इन त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्व और आतंकी अराजकता फैलाने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें – West Bengal: कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, 10 मांगों के समर्थन में डटे

प्रशांत कुमार का आदेश
आगामी त्योहारों को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों के एक महीने तक छुट्टी लेने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में डीजीपी प्रशांत कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के मद्देनजर 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की सभी तरह की छुट्टियों पर रोक लगाई जाती है। विशेष परिस्थितियों में उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर ही छुट्टी स्वीकृत की जाएगी। डीजीपी ने आदेश का सख्ती से पालन करने को कहा है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.