Love Jihad: नवी मुंबई में हिंदू लड़की की निर्मम हत्या, परिजनों ने लगाया यह आरोप

मृत युवती यशश्री शिंदे पिछले दो दिनों से लापता थी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने लड़की के शव को हाईवे से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए उरण के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

522
लव जिहाद

Love Jihad: नवी मुंबई के उरण इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उरण-पनवेल हाईवे पर एक 22 वर्षीय महिला का शव मिला है। पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या की गयी है। मृत लड़की का नाम यशश्री शिंदे है और उसकी छाती और शरीर पर गंभीर चोटें पाई गई हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृत युवती यशश्री शिंदे पिछले दो दिनों से लापता थी। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने लड़की के शव को हाईवे से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए उरण के सरकारी अस्पताल भेज दिया है। उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

उरण-पनवेल हाईवे पर मिला शव
यशश्री का शव शनिवार (27 जुलाई) सुबह उरण-पनवेल हाईवे पर सड़क के पास मिला। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या की गयी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हत्या करने वाले आरोपी ने यशश्री की छाती और शरीर पर चाकू से वार किया।

Developed Gujarat for Developed India: जानिये, 2047 तक प्रदेश की कितनी अर्थव्यवस्था का रखा गया है लक्ष्य

परिजनों का आरोप
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस बीच यशश्री के परिवार ने आरोप लगाया है कि हमारी बेटी को मारने वाला आरोपी मुस्लिम है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मौत की सजा देने की भी मांग की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.