मुंबई: चलती ऑटो में प्रेमी ने प्रेमिका की गला रेतकर हत्या की, मामला दर्ज

मुंबई के साकीनाका में सनसनीखेज घटना, प्रेमी ने ऑटोरिक्शा में प्रेमिका की हत्या की।

268

मुंबई (Mumbai) के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर एक ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) के अंदर एक शख्स ने अपनी 30 वर्षीय प्रेमिका का गला चाकू से रेत दिया। ऑटो में किसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट (Assault) हो गई। घटना के बाद आरोपी (Accused) ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया, हालांकि वह बच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की जांच जारी है।

आरोपी का नाम दीपक बोरसे (Deepak Borse) है। बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की लिव इन रिलेशनशिप में थे। साकी नाका पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि यह घटना संघर्ष नगर के खैरानी रोड पर हुई। दीपक बोरसे ने चलती ऑटो रिक्शा में अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया। बचने के लिए उसने ऑटो रिक्शा से नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह गिर गई। बोर्से अपराध स्थल से भाग गया और फिर उसी धारदार हथियार से अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें- कठुआ बलात्कार प्रकरण: हिन्दुओं को जम्मू से निकाल देने का षड्यंत्र!

ऑटो रिक्शा में हत्या
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला का नाम पंचशीला अशोक जामदार (Panchsheela Ashok Jamdar) है, जिसकी उम्र 30 वर्ष है। वह संघर्ष नगर चांदीवली की रहने वाली थी। महिला और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे और प्रेम करते थे। घटना एक ऑटो रिक्शा में किसी बात को लेकर हुए झगड़े के चलते हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बोरसे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया
पुलिस ने कहा कि पीड़िता और आरोपी दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। जहां महिला गिरी थी उस जगह को घेर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

देखें यह वीडियो- उत्तराखंड में 400 से ज्यादा अवैध मजारों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर

Join Our WhatsApp Community

Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.