Ram Mandir Trust: महंत नृत्य गोपाल दास की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में कराया गया एडमिट

अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

79

राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (Mahant Nritya Gopal Das) की तबीयत बिगड़ (Health Deteriorated) गई है, जिसके बाद उन्हें मेदांता (Medanta) में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उनकी हालत गंभीर है। महंत नृत्य गोपाल दास को शाम 6:30 बजे मेदांता में भर्ती कराया गया। उन्हें पेशाब संबंधी समस्या और खाने की समस्या के चलते भर्ती कराना पड़ा। महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत उस समय बिगड़ गई, जब वे कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) के मौके पर मथुरा गए थे।

तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें ग्वालियर में दिखाया गया। लेकिन तबीयत में कोई सुधार न होने पर उन्हें कल शाम मेदांता में भर्ती कराया गया। मेदांता अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया है। इससे पहले भी राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने पर मेदांता में उनका इलाज हो चुका है।

यह भी पढ़ें – New Delhi: पीएम मोदी आज अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से करेंगे मुलाकात, दिल्ली में होगी बैठक

डॉक्टरों की निगरानी में महंत
बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इस दौरान वह कई दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे और स्वस्थ होकर अयोध्या लौटे थे। महंत की उम्र करीब 86 साल है और वह हमेशा डॉक्टरों की निगरानी में रहते हैं। पीएम मोदी कई बार महंत नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद लेते नजर आए हैं।

क्या है पूरा मामला?
साल 2022 में उनकी तबीयत कई बार खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी में संक्रमण बताया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पता चला था कि महंत को क्रॉनिक रीनल फेलियर नाम की बीमारी है, जिसमें किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती है। इसके अलावा उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई भी था। इस बीमारी में मूत्र मार्ग में संक्रमण हो जाता है। इसका असर किडनी, मूत्राशय और कई अन्य जगहों पर पड़ता है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.