झोला छाप डॉक्टर चला रहा था अवैध अस्पताल, अब भुगतेगा!

मुंबई से सटे उपनगरों में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा अस्पताल चलाए जाने औप उपचार किए जाने की कई घटनाएं उजागर हो चुकी है। इसी कड़ी में एक डॉक्टर को पुलिस ने दबोचने में सफलता प्राप्त की है।

150

अवैध अस्पताल शुरू करने के आरोप मे फर्जी चिकित्सक सुनील वाडकर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

न्यायालय ने उसे 18 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। सुनील वाडकर बिना किसी मेडिकल डिग्री के महानगर पालिका का पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी रह चुका है।

पहले भी किया गया था गिरफ्तार
विरार पुलिस ने उसे पहले भी गिरफ्तार किया था। एक महिला नर्स ने विरार थाने में वाडकर के खिलाफ चोरी का दूसरा मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार
अवैध बालू खनन के 19 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो के पास से 7 लाख 55 हजार 400 रुपये का माल बरामद किया गया है। वसई पुलिस की एक टीम को सूचना मिली थी कि सुरुचि बाग बीच के सामने कुछ लोग अवैध रूप से रेत उत्खनन कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार उन पर धारा 379,439 के तहत मामला दर्ज करके आगे जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.