महाराष्ट्रः वकील गुणरत्न सदावर्ते को ‘इस’ मामले में सतारा पुलिस ने किया गिरफ्तार, जयश्री पाटील भूमिगत

एक मामले में 14 अप्रैल को सातारा शहर पुलिस स्टेशन की टीम ने वकील गुणरत्न सदावर्ते को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनकी पत्नी वकील जयश्री पाटील पिछले दो दिनों से अनट्रेसेबल हैं।

137

छत्रपति शिवाजी महाराज के वंसजों पर अपमानजनक व्यक्तव्य करने के मामले में 14 अप्रैल को सातारा शहर पुलिस स्टेशन की टीम ने वकील गुणरत्न सदावर्ते को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उनकी पत्नी वकील जयश्री पाटील पिछले दो दिनों से अनट्रेसेबल हैं। जयश्री पाटील पर एसटी महामंडल के कर्मचारियों से 80 लाख रुपये वसूलने का आरोप है और उसकी जांच मुंबई पुलिस कर रही है।

2020 का मामला
सातारा शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक भगवान सिंह निंबालकर ने बताया कि वर्ष 2020 में गुणरत्न सदावर्ते पर छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशजों के विरुद्ध अपमानजनक व्यक्तव्य करने पर मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में गिरफ्तार करने के लिए सातारा पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरगांव सत्र न्यायालय में आवेदन दिया था। 13 अप्रैल को गिरगांव न्यायालय ने गुणरत्न सदावर्ते को आर्थर रोड से गिरफ्तार करने का आदेश दिया था, लेकिन रात हो जाने की वजह से 14 अप्रैल को सातारा शहर पुलिस स्टेशन की टीम ने गुणरत्न सदावर्ते को गिरफ्तार कर शाम को सातारा ले गई। गुणरत्न सदावर्ते को 15 अप्रैल को पुलिस सातारा जिला कोर्ट में पेश करेगी।

इस मामले में 9 अप्रैल को हुई गिरफ्तारी
बता दें कि मुंबई पुलिस ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर हुए हमले के सिलसिले में वकील गुणरत्न सदावर्ते को 9 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जांच में पता चला है कि गुणरत्न सदावर्ते ने एसटी महामंडल के कर्मचारियों से उन्हें न्याय दिलाने के लिए 1 करोड़ 80 लाख रुपये वसूले थे। इनमें 80 लाख रुपये उनकी पत्नी जयश्री पाटील के पास पहुंचे हैं। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस की टीम कर रही है। जबकि जयश्री पाटील इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने के लिए उपलब्ध नहीं हो रही हैं, वे लगातार दो दिनों से अनट्रेसेबल हैं।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.