Maharashtra: अकोला में दो गुटों में मारपीट के बाद पथराव, लाठी चार्ज के बाद तनाव! जानिये कैसे शुरू हुआ विवाद

आकोला जिले के हरिपेठ इलाके में 7अक्टूबर को करीब चार बजे दो वाहनों की टक्कर के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों गुटों ने पथराव शुरू कर दिया और कई वाहनों में आग लगा दी।

45

Maharashtra: आकोला जिले के हरिपेठ इलाके में 7अक्टूबर को करीब चार बजे दो वाहनों की टक्कर के बाद दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद दोनों गुटों ने पथराव शुरू कर दिया और कई वाहनों में आग लगा दी। स्थिति को अनियंत्रित होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे यहां दोनों गुट शांत हुए। खबर लिखे जाने तक यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, क्षेत्र में फिलहाल तनाव पूर्ण शांति है।

यहां से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार हरिपेठ इलाके में 7 अक्टूबर की शाम करीब 4 बजे एक रिक्शा और एक मोटरसाईकिल की टक्कर हो गई। इस घटना के बाद दोनों चालकों में शुरू में हुआ वाद-विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी और पथराव किया जाने लगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हिंसा को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों गुटों ने पुलिस पर भी पथराव करना शुरू कर दिया और कई वाहन जला दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना में दोनों चालक सहित कई नागरिक जख्मी बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस का अतिरिक्त बंदोबस्त रखा गया है। मामले की छानबीन जारी है।

Rajasthan: इजराइलियों ने पुष्कर में सनातन संस्कृति से किया अपने परिजनाें का तर्पण, जानिये पूरा प्रकरण

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
अजीत पवार के गुट के नेता और विधायक अमोल मिटकारी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे अभी तक इस संबंध में पूरी जानकारी नहीं मिली है। इसका कारण यह है कि रिक्शा को किसी दोपहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद इन दोनों के बीच बहस हो गई और ये बड़ी घटना हो गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अमोल मिटकरी ने मामले की गहन छानबीन कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.