Maharashtra: तासगांव-मनेराजुरी रोड पर नहर में गिरी वाहन, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार सांगली जिले के तासगांव निवासी राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल किसी काम से मंगलवार को सपरिवार घर से बाहर गए थे।

467

Maharashtra: सांगली (Sangli) में तासगांव-मनेराजुरी रोड (Tasgaon-Manerajuri road) पर चिंचनी इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौके पर ही मौत (6 people died) हो गई। इस घटना में एक महिला घायल है, जिसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार सांगली जिले के तासगांव निवासी राजेंद्र जगन्नाथ पाटिल किसी काम से मंगलवार को सपरिवार घर से बाहर गए थे। मंगलवार को देर रात करीब 12.30 बजे वे वापस घर लौट रहे थे कि अचानक चिंचनी के पास उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और नहर में गिर गया।

यह भी पढ़ें- Delhi Politices: दिल्ली की अदालत ने आतिशी को समन जारी किया; ‘यह उनकी गिरफ्तारी की चाल है’- सीएम केजरीवाल

तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती
इस घटना की जानकारी बुधवार को सुबह एक शख्स को हुई और उस शख्स ने गांव वालों को जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को नहर में गिरे वाहन को किसी तरह बाहर निकाला गया। वाहन में सफर कर रहे राजेंद्र जगननाथ पाटिल (उम्र 60), सुजाता राजेंद्र पाटिल (उम्र 55), प्रियंका अवधूत खराडे (उम्र 30), राजीव विकास पाटिल (उम्र 2), ध्रुव पाटिल (उम्र 3) और कार्तिकी (उम्र 1) की मौके पर मौत हो गई थी। इस घटना में घायल स्वप्नाली विकास भोसले (उम्र 30) को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह वीडियो भी देखें-

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.