Accident: नेपाल में बड़ा हादसा, 40 लोगों को ले जा रही भारतीय यात्री बस नदी में गिरी

नेपाल में 40 यात्रियों को लेकर जा रही एक भारतीय बस नदी मर्सियांगडी नदी में गिर गई। यह हादसा नेपाल के तनहुँ जिले में हुआ है।

100
File Photo

नेपाल (Nepal) के पोखरा (Pokhara) से काठमांडू (Kathmandu) जा रही एक बस शुक्रवार (23 अगस्त) को नदी (River) में गिर गई। बस में 40 भारतीय सवार थे। इस हादसे (Accident) में 14 लोगों की मौत हो गई है। नेपाल पुलिस (Nepal Police) ने पुष्टि की है कि 40 लोगों से भरी एक भारतीय यात्री बस तनहुँ जिले में मर्सियांगडी नदी (Marsyangdi River) में गिर गई है।

जानकारी के अनुसार, भारत के उत्तर प्रदेश वाले नंबर की यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। इस दौरान यह तनहुँ जिले में मर्सियांगडी नदी में गिर गई। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। 14 की मौत हो गई है जबकि 16 यात्रियों को बचा लिया गया है।

यह भी पढ़ें – Space Day: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर भारत मंडपम पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, अंतरिक्ष उपलब्धियों को सराहा

गोरखपुर से यात्रियों को लेकर आ रही थी बस
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही एक भारतीय बस शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। तनहुँ के एसपी बीरेंद्र शाही ने हादसे की जानकारी दी है। स्थानीय पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर अबू खैरेनी मौके पर मौजूद हैं। सेना और सशस्त्र बलों को सूचना दे दी गई है। बस का नंबर (UP-FT-7623) बताया जा रहा है। आगे की जानकारी का इंतजार है।

कई लोग लापता
अधिकारियों ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश के किस जिले से नेपाल गए थे। वहीं, उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त ने बताया कि नेपाल में हुई घटना के संबंध में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बस में सवार लोग कहां के थे। इसके लिए संपर्क किया जा रहा है।

देखें यह वीडियो – 

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.