Maratha Reservation: जालना में पुलिस ने मराठा प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियां

29 अगस्त को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण और अन्य मांगों को लेकर मराठा समुदाय के लोगों ने मनोज जारांगे के नेतृत्व में छत्रपति संभाजीनगर-सोलापुर राजमार्ग पर मोर्चा निकाला था।

263

महाराष्ट्र के जालना में मराठा प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मराठा मोर्चा ने जालना के अंतरवाली सराती गांव में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू की थी। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। अंतरवाली सराती में मराठा आरक्षण के लिए चल रहे आंदोलन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान पथराव में पुलिस के साथ प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं।

मराठा आरक्षण और अन्य मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से अंतरवाली सराती (अंबाद) में मनोज जारांगे के नेतृत्व में भूख हड़ताल चल रही है। इस बीच, भूख हड़ताल के समर्थन में 1 सितंबर को अंबाद तालुका के 22 गांवों में बंद रखा गया था। इस आंदोलन के समर्थन में गेवराई (टी.बीड) तालुका के कई गांवों में बंद के साथ ही अंतरवाली सराती गांव तक दोपहिया वाहन रैली निकाली गई थी।

महाराष्ट्र: सुराज्य अभियान की मुख्यमंत्री से अपील, बंद पड़े 45 ‘ट्रॉमा केयर सेंटर’तत्काल करें आरंभ!

सरकार पर आरोप
29 अगस्त को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण और अन्य मांगों को लेकर मराठा समुदाय के लोगों ने मनोज जारांगे के नेतृत्व में छत्रपति संभाजीनगर-सोलापुर राजमार्ग पर मोर्चा निकाला था। इसके बाद अंतरवाली सराती में आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। अनशन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मोबाइल से मनोज जारांगे से बातचीत की और उनसे अनशन खत्म करने का अनुरोध किया। इसके अलावा कहा गया है कि सरकार मराठा आरक्षण के मामले में सकारात्मक कदम उठा रही है। हालांकि जारांगे ने भूख हड़ताल पर डटे रहने का संकल्प जताते हुए कहा था कि वादों के अलावा अब तक कुछ नहीं हासिल नहीं हुआ। इस भूख हड़ताल के चौथे दिन, 1 सितंबर को, शाहगढ़ सहित अंबाद तालुका के अपेगांव से हसनपुर तक के 22 गांवों ने बंद में भाग लिया था। इसके अलावा, गेवराई तालुका के कई गांवों ने भी इस बंद में भाग लिया तथा गांव से अंतरवाली सराती तक दोपहिया वाहन रैली निकाली।

Join Our WhatsApp Community
Get The Latest News!
Don’t miss our top stories and need-to-know news everyday in your inbox.